गुरुवार, 21 जुलाई 2011

कुछ यादें


क्या सुनहरा समय था वह भी
जब हम रहते थे साथ में
यहाँ घुमते वहां घुमते
हांथ  भी रहते हाँथ में 


हमने घूमा खूब मस्ती की
खाई हर चीज़ भी सस्ती सी
कोई किसी से नहीं था कम
हर व्यक्ति की अपनी हस्ती थी


फिर एक समय सब दूर हुए 
काम में ऐसे चूर हुए
न उन्हें समय न हमे समय
सब समय से थे मजबूर हुए


अब समय है सब बदल गया
न उन्हें पता न हमे पता
की वो कैसे और हम कैसे
ख्याल भी दिमाग से निकल गया


अब कोई नहीं है साथ में
अब कोई नहीं है राह में
अकेले ही चलना है 
अकेले ही जाना है
एक नई जिंदिगी की तालाश में............

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें