कभी समझ नहीं पाता हूँ,
जितना भी समझना चाहूँ,
उतना ही उलझ जाता हूँ,
कभी लगा ये चाह है,
कभी लगा ये राह है,
कभी लगा ये कर्म है,
कभी लगा ये धर्म है,
कभी लगा ये फ़र्ज़ है,
कभी लगा ये क़र्ज़ है,
कभी लगा ये सब है,
कभी लगा ये कुछ भी नहीं,
क्या यह समझना इतना कठिन है,
कभी समझ नहीं पाता हूँ,
जितना भी समझना चाहूँ,
उतना ही उलझ जाता हूँ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें